Chapter 1
मैं कौन हूँ
मेरी कहानी किसी को पढ़ने या समझने की जरूरत क्यूँ है
मेरी कहानी औरों से अलग है भी या नहीं
मैं नहीं जानता
साउथ इंडियन फिल्मों की तरह ही हो शायद मेरी कहानी भी
घीसी पिटी
ये तो पढने वाले और समझने वाले पर निर्भर करता है
मेरी कहानी की शुरुआत भी
अपने मन की पीड़ा से शुरू करना ही ठीक रहेगा
और मैं ये सब अपने मन को शांत रखने के लिए ही लिख रहा हूँ
अपने बारें में ही लिखूंगा अपनी सोच के अनुसार ही लिखूंगा
मैं कोई लेखक नहीं हूँ हिंदी का प्रकांड ज्ञाता भी नहीं हूँ
लेकिन जब जब एक टीश सी उभरती है मन में इच्छा होती है
समाज से लड़ने की
Comments
Post a Comment